Spread the love

उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में फतेहपुर रेंज, रामनगर फॉरेस्ट डिविजन के अंतर्गत जंगल में एक संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति बेहद भयावह बताई जा रही है, क्योंकि मृतक का सिर शरीर से अलग पाया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। क्षेत्र के विधायक सहित कुछ लोग इसे जंगली जानवर के हमले का मामला बता रहे हैं, जबकि शव की हालत को देखकर कई लोगों का कहना है कि यह साफ तौर पर हत्या का मामला है।

फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद मुआवजे को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोग मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, जबकि नियमों के अनुसार यह मुआवजा केवल मानव-वन्यजीव संघर्ष में जंगली जानवर के हमले से मृत्यु होने पर ही दिया जाता है। ऐसे में जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई और मुआवजे को लेकर निर्णय लिया जाएगा।


Spread the love
Ad