Spread the love

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र स्थित महुआखेड़ागंज नगर पंचायत के मोहल्ला जामा मस्जिद में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की जान चली गई और परिवार के कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, 9 जून को परिवार में दो भतीजियों की शादी होनी है, जिसके चलते घर में शादी का सामान उतारा जा रहा था। इसी दौरान घर के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी हटाने के लिए पड़ोसियों से कहा गया। इस बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला बिगड़ गया।

आरोप है कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में 70 वर्षीय अफजल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर हालत नाजुक होने पर ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।

हमले में परिवार के अन्य सदस्य कासम अली, अनीस अहमद, रिजवान, फुरकान और मसीतन भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल मामले में औपचारिक तहरीर नहीं दी गई थी।

महुआखेड़ागंज नगर पंचायत के चेयरमैन रिजवान अहमद अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मृतक के परिवार में पत्नी खातून और चार पुत्र—असलम, अकरम, मुकर्रम और आकिल—है


Spread the love
Ad