Spread the love

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में योगा ट्रेनर ज्योति मेर की सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए नैनीताल पुलिस ने आरोपी अभय कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 31 जुलाई की है, जब ज्योति मेर अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली थी। गले और हाथों पर चोट के निशान और सिर पर चोट के चलते हत्या की आशंका जताई गई थी।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और नेपाल तक पीछा करते हुए आखिरकार उसे नगला तिराहे से दबोच लिया। जांच में सामने आया कि अभय और उसके भाई अजय द्वारा संचालित योगा सेंटर में ज्योति काम करती थी। सेंटर के प्रबंधन को लेकर विवाद और अजय के साथ ज्योति के अवैध संबंधों के कारण अभय ने गुस्से में आकर ज्योति को उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया है। पुलिस की त्वरित और साहसिक कार्रवाई के लिए टीम के सदस्यों को ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


Spread the love
Ad