Spread the love

 उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देवाल ब्लॉक के घेस मार्ग पर एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए देवाल अस्पताल भेजा गया।

प्रशासन और पुलिस की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों और घायलों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love
Ad