चमोली उत्तराखंड के चमोली जिले से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की लोकेशन अचानक गायब होने की सूचना मिली है। हेलीकॉप्टर का बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच संपर्क और लोकेशन नहीं मिल पाने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से वापसी कर रहा था। इसी दौरान उसकी लोकेशन ट्रैक नहीं हो पाई। जैसे ही हेलीकॉप्टर की लोकेशन नहीं मिलने की सूचना प्रशासन तक पहुंची, संबंधित अधिकारियों ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन शुरू कर दी।
सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित हेलीकॉप्टर कंपनी की टीमें हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने में जुट गई हैं। संभावित क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
फिलहाल हेलीकॉप्टर के साथ कितने लोग सवार थे, उसकी लोकेशन किन परिस्थितियों में गायब हुई और हेलीकॉप्टर के साथ किसी तरह की दुर्घटना हुई है या नहीं, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
पहाड़ी क्षेत्र में मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए हेलीकॉप्टर की तलाश चुनौतीपूर्ण हो सकती है। प्रशासन और हेली कंपनी के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ संभावित लोकेशन का पता लगाने में जुटे हैं।
इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर संबंधित विभागों तक सतर्कता बढ़ा दी गई है। अब सभी की नजरें रेस्क्यू ऑपरेशन और हेलीकॉप्टर की वास्तविक स्थिति को लेकर आने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर कहां है और उसकी लोकेशन अचानक कैसे गायब हो गई? नोट: अभी इसे शुरुआती सूचना के आधार पर लिखा गया है। हेलीकॉप्टर के क्रैश होने या यात्रियों के संबंध में बिना आधिकारिक पुष्टि के कोई दावा नहीं किया गया है।
