Spread the love

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर बरहैनी जीआईसी के सामने एक कार और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराते हुए सड़क किनारे नाले में जा गिरे।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी अमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नैनीताल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में कार सवार प्रीति और दो वर्षीय अंश को हल्की चोटें आई हैं, जबकि ई-रिक्शा चालक अमर सिंह (45), हेमा जोशी (42) और ममता देवी (46) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत बाजपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ई-रिक्शा चालक अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अमर सिंह निवासी बरहैनी, बाजपुर ई-रिक्शा से बरहनी की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love
Ad