Spread the love

उत्तराखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। शासन में कई आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव के साथ-साथ कुछ जिलों के डीएम और एसएसपी भी बदले जा सकते हैं।

सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे को चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जिसके बाद उनके जल्द रिलीव होने की संभावना है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी किसी नए अधिकारी को सौंपी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लंबे समय से एक ही विभाग संभाल रहे हैं, जिनके कार्यभार में भी इस बार बदलाव संभव है। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन जिलों के डीएम को भी बदला जा सकता है, जिन्होंने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है।


Spread the love
Ad