उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। आज सहसपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम ससो उर्फ रसो पत्नी दीवान नाथ (40 वर्ष) निवासी सपेरा बस्ती, चोरखाला, सहसपुर बताया गया है। उसके कब्जे से बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है। अभियुक्ता के खिलाफ थाना सहसपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सभी थाना क्षेत्रों में नशा तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में दून पुलिस लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चला रही है।
