Spread the love

देहरादून पुलिस ने अवैध रूप से शहर में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनमें से एक महिला के पास आधार और पैन कार्ड जैसे फर्जी दस्तावेज पाए गए, जिसके कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी महिला, जो वर्ष 2023 में अवैध रूप से भारत आई थी और मजदूरी का काम करती थी, को भारत सरकार के निर्देशानुसार जल्द ही बांग्लादेश भेजा जाएगा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला कोविड के दौरान अवैध रूप से भारत में प्रवेश की थी। उसने खुद को “भूमि शर्मा” नाम से पेश किया और फर्जी दस्तावेज बनवाए। देहरादून में रहने के लिए उसने इस नाम से एक स्थानीय हिंदू युवक से विवाह कर लिया था।

गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने के गंभीर आरोप में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद करने वाले अन्य लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

यह कार्रवाई ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत की गई है। जनपद में इस अभियान के तहत पहले भी अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्यवाही हो चुकी है। इनमें से 8 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है।


Spread the love
Ad