Spread the love

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है। दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर सड़क पर पंगबावे के पास पंचाचूली के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की जीप पर अचानक पहाड़ दरक गया और भारी बोल्डर गिर पड़े।

इस दर्दनाक हादसे में जीप चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहत दल की मदद से घायलों को किसी तरह मलबे और बोल्डरों के बीच से निकालकर धारचूला सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बीआरओ और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना कर दी गईं हैं और मार्ग को खोलने तथा राहत कार्य तेज करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


Spread the love
Ad