Spread the love

उत्तराखंड के श्रीनगर में जाख रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 25–30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने चालक को ट्रक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UKCA-3038 श्रीनगर से डामर लेकर जाखी रोड स्थित निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। इसी दौरान पाली नामक तोक के पास ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में गिर गया। हादसे के समय चालक वाहन के अंदर ही फंस गया था।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान विपिन पुत्र दर्शन लाल, निवासी ग्राम हॉट, जनपद चमोली के रूप में हुई है।


Spread the love
Ad