उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और नैनीताल के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ गर्जना और बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 13 अगस्त तक उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। प्रदेशवासियों से सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
