Spread the love

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया।

जानकारी के अनुसार, भोगपुर निवासी 22 वर्षीय आरती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन शनिवार को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पहली डिलीवरी के दौरान आरती की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आरती की जान गई। परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इसी अस्पताल में इससे पहले भी लापरवाही के आरोप लग चुके हैं।


Spread the love
Ad