Spread the love

उत्तराखंड में मौसम फिर से बिगड़ गया है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियाँ और नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण कई संपर्क मार्ग मलबा और बोल्डर गिरने के कारण बाधित हो रहे हैं। देहरादून मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। देहरादून, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का खतरा है, जिसके चलते इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक का विस्तृत अलर्ट भी जारी किया है। 9 जुलाई को 8 जुलाई जैसा ही मौसम बना रहेगा। 10 जुलाई को चार जिलों में भारी बारिश का विशेष अलर्ट है, जबकि पूरे राज्य में बारिश जारी रहेगी। 11 जुलाई को तीन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट है। 12 जुलाई को मानसून खासतौर पर कुमाऊं क्षेत्र में सक्रिय रहेगा, जहां नैनीताल और बागेश्वर जिलों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। 13 जुलाई को फिर से तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, हालांकि राज्य के सभी जिलों में बारिश का अनुमान है।


Spread the love
Ad