Spread the love

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िला मुख्यालय में एक रेस्टोरेंट में काम कर रहे युवक का तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसमें एक विशेष समुदाय का युवक रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ नजर आ रहा है।

घटना के विरोध में गुरुवार दोपहर हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओं ने ज़िला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और मंडी सहित तमाम दुकानों को बंद करवा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी युवक पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों और विभिन्न धार्मिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे जिले की शांतिपूर्ण फिजा को बिगाड़ने वाला कृत्य बताया है।

पुलिस ने वीडियो की पुष्टि के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है, और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
Ad