
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए 2023-24 और 2024-25 चयन वर्ष के अंतर्गत उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर कार्यरत 33 अधिकारियों को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत किया है।
साथ ही उन्हें विभिन्न जनपदों और इकाइयों में नई नियुक्ति/स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा हस्ताक्षरित आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके अनुसार निरीक्षक पद पर पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को जनहित में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
