Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है।

आयोग ने इसके लिए विस्तृत समय-सारिणी जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। चुनाव 14 अगस्त को होगा। यह चुनाव उत्तर प्रदेश जिला पंचायत (अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन और निर्वाचन विवादों का निपटारा) नियमावली, 1994 के तहत अनुपाती प्रतिनिधित्व प्रणाली के अंतर्गत एकल संक्रमणीय मत पद्धति से गुप्त मतदान द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

जारी अधिसूचना के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 11 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूरी होगी, उसी दिन 3:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।  जबकि 12 को नाम वापसी और 14 अगस्त को प्रातः दस बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतों की गणना की जाएगी।


Spread the love
Ad