उत्तराखंड के कोटद्वार तहसील के चैलूसैंण क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक नेपाली मूल के श्रमिक ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंककर उसकी हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी उसी खाई में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने बताया कि यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई है। मृतक की पत्नी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को घटनास्थल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
