Spread the love

 उत्तरकाशी जनपद के धनारी पैणी भवान मोटर मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम, राजस्व विभाग और 108 आपातकालीन सेवा तत्काल मौके पर पहुंची।

हादसे का शिकार वाहन एक प्राइवेट वाहन था, जिसमें केवल चालक ही सवार था। मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह परमार (पुत्र शेर सिंह परमार), निवासी ग्राम पैणी भवान, तहसील डुंडा, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

प्रशासन द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग पर कई स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग नहीं होने के कारण इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं।


Spread the love
Ad