Spread the love

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद बिंदुखत्ता मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और जिला प्रभारी राजेश कुमार की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला द्वारा नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।

नवीन कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी:
उपाध्यक्ष: कविंद्र कोरंगा, हेमा कांडपाल, राकेश जोशी और आनंद रावल

महामंत्री: महेश चंद्र फुलारा और पूरन बोरा

मंडल मंत्री: हरीश लाल, त्रिलोक सिंह राणा, दीपा देवी और ललिता बहुगुणा

कोषाध्यक्ष: हरेंद्र रौतेला

कार्यालय मंत्री: हरेंद्र बिष्ट

मीडिया संयोजक: मनोज भंडारी

आईटी संयोजक: प्रकाश जोशी

सोशल मीडिया संयोजक: विपिन गिरी गोस्वामी

घोषित कार्यकारिणी को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल और संगठनात्मक मजबूती की कामना की गई। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि यह नई टीम संगठन के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने में सफल रहेगी।


Spread the love