Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत अब तक दो लाख से अधिक विवाहों का पंजीकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को एक ऐतिहासिक बदलाव बताते हुए कहा कि राज्य की जनता एक नए सामाजिक युग का साक्षी बन रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया अब पहले की तुलना में काफी सरल और पारदर्शी हो चुकी है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक कारणों से कोई भी नागरिक अपने अधिकार से वंचित न रह जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए 26 जुलाई 2025 तक विवाह पंजीकरण शुल्क पूरी तरह निःशुल्क कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “अब तक दो लाख से अधिक विवाह UCC के अंतर्गत पंजीकृत होना देवभूमि की जनता के विश्वास और सहभागिता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।” उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि अपने विवाह का ऑनलाइन पंजीकरण जरूर कराएं और इस बदलाव का हिस्सा बनें।

सीएम ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस सामाजिक नवचेतना को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं और एक न्यायपूर्ण एवं समानता आधारित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनें।


Spread the love