Spread the love

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें नेपाल मूल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। दिल्ली से नेपाल लौट रहे चार लोग कार में सवार थे। किच्छा के पास सितारगंज रोड पर अचानक गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार को सीधे टक्कर मार दी।

हादसे में नेपाल निवासी 40 वर्षीय जयंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।


Spread the love
Ad