Spread the love

चंपावत: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर सुखीढांग के पास शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक की पहचान मनोज (27 वर्ष), पुत्र तेजपाल, निवासी बरेली बसंत विहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी कार सवार बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ जब कार टनकपुर से चंपावत की ओर जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह तेज रफ्तार और संभवतः सड़क पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, और परिवार में मातम का माहौल है।


Spread the love
Ad