Spread the love

देहरादून। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन और मामले सामने आए हैं, जिससे देहरादून जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।

मंगलवार को देहरादून के विकासनगर की 20 वर्षीय गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. चंदन सिंह ने बताया कि महिला अस्पताल में अपने नियमित चेकअप के दौरान कोरोना जांच कराई, जिसमें वह संक्रमित मिली। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है और वह सुभारती अस्पताल में भर्ती है।

साथ ही, सहसपुर मेन बाजार के 45 वर्षीय व्यक्ति में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। डॉ. सीएस रावत ने बताया कि खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण मिलने पर व्यक्ति ने जांच कराई थी। तीसरा मामला जलवायु विहार टावर की 41 वर्षीय महिला का है, जो होम आइसोलेशन में है और उसके लक्षण हल्के बताए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि वे कोरोना सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें और संक्रमित होने पर तुरंत जांच कराएं।


Spread the love
Ad