Spread the love

हल्द्वानी: नैनीताल जनपद में सट्टा व जुए जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक सटोरिये को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्चियां, नगदी और अन्य सामग्री बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में 22 जुलाई 2025 को यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलशन कुमार सागर पुत्र बनवारी लाल, निवासी गली नंबर 08, रामपुर रोड, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।
एसओजी प्रभारी उ0नि0 संजीत राठौड़ और थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को आंवला चौकी गेट के पास से सट्टा खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

मौके से पुलिस टीम ने सट्टा पर्चियां, पेन, गत्ता और कुल ₹20,220 नगद बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में FIR संख्या 191/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

उ0नि0 संजीत राठौड़ – प्रभारी एसओजी

का0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा – एसओजी

का0 अरुण राठौर – एसओजी

का0 सन्तोष बिष्ट – एसओजी

का0 मौ० यासीन – थाना बनभूलपुरा

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सट्टा व जुआ के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
Ad