Spread the love

उधम सिंह नगर जिले में सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसों और मजारों के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। तड़के जिला प्रशासन ने एक अवैध मदरसे को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह अवैध मदरसा अल्जनीयातुल हुसैनिया नाम से कुरैया ग्राम, रुद्रपुर में सरकारी भूमि पर बनाए गए था। कुछ समय पहले जिला प्रशासन ने अवैध मदरसों के सर्वे के दौरान इसे पाया था। इसके बाद प्रशासन ने मदरसे के खिलाफ नोटिस जारी किया और भूमि संबंधित दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के लिए कहा था। क्योंकि यह मदरसा बिना मान्यता के संचालित हो रहा था, प्रशासन ने इसे कुछ दिन पहले सील कर दिया था।

नोटिस का जवाब न मिलने पर प्रशासन ने आज तड़के इसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। यह मदरसा करीब 4 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए था।

एडीएम नजूल पंकज उपाध्याय ने बताया कि शासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद यह स्पष्ट हुआ कि मदरसा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए था और बिना मान्यता के चल रहा था। प्रशासन ने पहले नोटिस जारी किया था और 30 अप्रैल तक का समय दिया था। जब नोटिस का जवाब नहीं मिला, तो आज इसे अतिक्रमण मुक्त किया गया और भूमि को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया।

ध्वस्तीकरण के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कार्रवाई की गई।


Spread the love