Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रशासनिक सेवा में अपनी कर्मठता, निष्पक्षता और निर्भीकता से प्रदेश में एक अलग पहचान बनाई है। उनके कार्यक्षेत्र की उपलब्धियां केवल प्रशासन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कला, खेल और संस्कृति से उनके गहरे जुड़ाव ने भी उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है।

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह झांकी 38वें राष्ट्रीय खेल पर आधारित थी, जिसमें उत्तराखंड में आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं और राज्य के पारंपरिक खेल मलखंब को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग की इस उपलब्धि पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी को सम्मानित किया। झांकी में उत्तराखंड की खेल संस्कृति और राष्ट्रीय खेलों की झलक ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

बंशीधर तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि न केवल सूचना विभाग की मेहनत का परिणाम है, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और खेल विरासत का सम्मान भी है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देकर राज्य की अनूठी पहचान को और मजबूत किया जाएगा।

बंशीधर तिवारी का कला, खेल और संस्कृति के प्रति जुड़ाव उनके कार्यों में झलकता है। उनके नेतृत्व में सूचना विभाग ने कई नवाचारों और योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया है।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सूचना विभाग की यह झांकी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बंशीधर तिवारी की इस उपलब्धि ने गणतंत्र दिवस के इस अवसर को और भी खास बना दिया। उनकी दूरदर्शिता और समर्पण न केवल सूचना विभाग बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए प्रेरणाका स्रोत हैं।

 


Spread the love
Ad