
देहरादून: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की यात्रा के दौरान दुखद मौत हो गई। महिला श्रद्धालु जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास अचानक बेहोश होकर गिर गई, जिसके बाद उसे पुलिस और परिजनों की मदद से जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की 60 वर्षीय रामी बाई गुजर अपनी परिवार के साथ सुबह यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रही थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और परिजनों ने उसे जानकीचट्टी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी।
चिकित्सक डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार ने इस घटना की पुष्टि की। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है और मामले की जांच जारी है।
