Spread the love

हल्द्वानी में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों के तहत अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

चोरगलिया पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान विक्रम सिंह कैड़ा (23 वर्ष), निवासी नया गांव कटान कुटलिया को अवैध देसी तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस और 40 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 एवं 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी में उ0नि0 निधि शर्मा, हे0का0 मनजीत सिंह, का0 राजेश सिंह और का0 देवेन्द्र सिंह शामिल थे।

एसएसपी नैनीताल ने जिले में अपराध नियंत्रण हेतु अवैध हथियारों और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love
Ad