Spread the love

हल्द्वानी। दिल्ली बम ब्लास्ट मामले के मुख्य संदिग्ध उमर के तार उत्तराखंड से जुड़े होने की बड़ी जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और एलआईयू की जांच के दौरान उमर का कॉल कनेक्शन हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़ा पाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात पुलिस ने बनभूलपुरा में दबिश देकर बिलाली मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार किया और उन्हें दिल्ली ले जाया गया।

सुरक्षा कारणों से बिलाली मस्जिद सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

शनिवार सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल बनभूलपुरा पहुंचा। पुलिस की बड़ी संख्या को देख स्थानीय लोग चिंतित नजर आए और तरह-तरह के कयास लगाने लगे।

पुलिस ने बिलाली मस्जिद और उसके आस-पास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस और उत्तराखंड पुलिस मिलकर मामले की गहन जांच कर रही है।


Spread the love
Ad