Spread the love

हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।

इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में 5 और 6 नवंबर को थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी मल्ला गेट काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान नशे/शराब के प्रभाव में वाहन चलाते हुए दो व्यक्ति पकड़े गए। गिरफ्तार व्यक्तियों में हेमन्त कुमार (34 वर्ष), पुत्र विजय कुमार, निवासी प्रेमपुर लोशज्ञानी, आनंदपुर, हल्द्वानी और आशीष कुशवाहा (28 वर्ष), पुत्र धन सिंह, निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, 96 एमजी रोड, हजरतगंज, लखनऊ शामिल हैं।

दोनों के खिलाफ धारा 185 एम.वी. एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई और उनके वाहन सीज कर दिए गए। पुलिस टीम में उ0नि0 दिलीप कुमार, हे0का0 समन सिंह, का0 प्रमोद कुमार और का0 कारज सिंह शामिल थे।


Spread the love
Ad