Spread the love

हल्द्वानी। टीपी नगर चौराहा के पास शनिवार सुबह करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय जीवन पंत की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पंत अपने काम से डहरिया रोड किनारे खड़े थे, तभी उत्तर प्रदेश नंबर की एक थार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंत मौके पर ही अचेत हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, वाहन चलाने वाला व्यक्ति एक पर्यटक था। मृतक हल्द्वानी के सत्यलोक कॉलोनी डहरिया के निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love
Ad