Spread the love

उत्तराखंड में तेज बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और टिहरी जिलों के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट लागू किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक रोहित थपलियाल ने जानकारी दी कि राज्यभर में आगामी 10 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश की आशंका अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा, राज्य के लगभग सभी जनपदों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की भी आशंका जताई गई है, जिसके मद्देनज़र येलो अलर्ट भी लागू किया गया है।

 


Spread the love
Ad