Spread the love

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण की गई भूमि पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला फिलहाल टल गया है। मामले में आज सुनवाई एसआईआर (Special Investigation Report) पर लंबी बहस के कारण नहीं हो पाई। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 9 दिसंबर तय की है।

इससे पहले प्रशासन ने फैसले की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस ने पूरी तरह से फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। इसके अलावा, उपद्रव फैलाने की योजना बनाने वाले 23 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह मामला 2023 से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। उस वर्ष नैनीताल हाईकोर्ट ने एक पीआईएल पर सुनवाई करते हुए जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय विरोध और लोगों द्वारा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के कारण कार्रवाई स्थगित हो गई। तब से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।


Spread the love
Ad