Spread the love

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की है। एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने धामी को एक कुशल, मेहनती और जन-समर्पित नेता बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी एक फौजी के बेटे हैं, जिन्होंने अपने सरल स्वभाव और दृढ़ संकल्प के बल पर राज्य में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे पास एक सक्षम नेतृत्व है। पुष्कर सिंह धामी सरकार चलाने के साथ-साथ संगठन के साथ भी तालमेल बनाए रखते हैं। वह जनता से निरंतर संवाद में रहते हैं और जनसमस्याओं का समाधान करने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।”

मोदी ने मुख्यमंत्री धामी की मृदुभाषिता और मिलनसार स्वभाव की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। पीएम ने यह भी कहा कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्रियों का सहयोग प्राप्त है, जिससे प्रदेश को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि धामी के नेतृत्व में राज्य में महत्वपूर्ण सुधार और विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री की इस प्रशंसा को राजनीतिक विश्लेषक आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति का संकेत मान रहे हैं। धामी की लोकप्रियता और प्रशासनिक कौशल को पार्टी के लिए एक मजबूत आधार बताया जारहा है।

 


Spread the love
Ad