Spread the love

पौड़ी। “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत पौड़ी पुलिस ने जिले में 04 संदिग्ध बाबाओं/ढोंगी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार, थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों और फर्जी बाबाओं पर निगरानी रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीमों द्वारा विशेष सघन कार्रवाई की गई, जिसमें 04 संदिग्ध बाबाओं/ढोंगी व्यक्तियों को BNNS अधिनियम के तहत पूछताछ के लिए थाने लाया गया। उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन कालनेमि का उद्देश्य धार्मिक आस्था की आड़ में धोखाधड़ी, ठगी और अंधविश्वास फैलाने वाली गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना है।

पौड़ी पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे संदिग्ध बाबाओं या ढोंगियों से सतर्क रहें, अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना को दें।


Spread the love
Ad