Spread the love

पौड़ी गढ़वाल। ब्लॉक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी के आह्वान पर पहली बार वीरबाला तीलू रौतेली की कर्मभूमि बीरोंखाल में “वीरबाला तीलू रौतेली जन्मोत्सव कार्यक्रम” मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वीरबाला तीलू रौतेली की स्मारक स्थल पर मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित कर और वीरबाला की मूर्ति का माल्यार्पण कर की गई।
इस दौरान ब्लॉक स्तर पर अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट सेवा प्रदान करने वाली मातृशक्ति को “वीरबाला तीलू रौतेली सम्मान 2023” देकर की गई।
जिसमें सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका प्राथमिक के रूप में नीलम जोशी, प्रधानाध्यापिका राजकीय आदर्श प्राइमरी स्कूल बैजरो, सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका माध्यमिक पारुल रावत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवीखाल कोठा, सर्वश्रेष्ठ भोजनमाता शान्ति देवी राजकीय इंटर कॉलेज फरसाड़ी,
सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में आंगनबाड़ी केंद्र तैली पखोली सुधा ढौंडियाल,
सर्वश्रेष्ठ आशा कार्यकर्त्री के रूप में कलावती देवी, कोलरी मल्ली, एवं सर्वश्रेष्ठ महिला स्वयं सहायता समूह के रूप में जय माता स्वयं सहायता समूह कंडूली बड़ी की रेखा देवी को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार का नाम “वीरबाला तीलू रौतेली सभागार” कर अलंकरण समारोह किया गया।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में ब्लॉक बीरोंखाल के विभिन्न गांवों से आए हुए महिला मंगल दलों, स्वयं सहायता समूहों एवं विद्यालयी बच्चों के द्वारा वीरबाला तीलू रौतेली के जीवन पर आधारित लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए जिसमें श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल बैजरो ने प्रथम, आंगनबाड़ी संगठन ब्लॉक बीरोंखाल ने द्वितीय एवं महिला मंगल दल सुकई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में लोकगायक सुभाष पोखरियाल एवं धीरज आर्य रहे।
इस दौरान कार्यक्रम में पशुपालन, बाल विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य, कृषि एवं उद्यान आदि विभागों के स्टॉल भी लगे थे।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी बीरोंखाल गढ़वाल श्रेष्ठ गुनसोला, खण्ड विकास अधिकारी बीरोंखाल बलूनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा, सुरेन्द्र सिंह रावत, पूनम कैंत्यूरा, मनीष सुंदरियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रिखणीखाल रश्मि पटवाल, कर्नल यशपाल सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य सरिता पोखरियाल, नन्दकिशोर नौटियाल, ध्यानपाल गुसाईं, श्रद्धानंद बौड़ाई, रमेश बौड़ाई, ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी, पूर्व जिला पंचायत जयदीप नेगी, देशबंधु बिष्ट सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उमेश कंडवाल, सुनील कोटनाला एवं नीता गिरी द्वारा किया गया।


Spread the love