Spread the love

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान आज अंतिम दौर में जारी है। सुबह से ही मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। 10 बजे तक प्रदेशभर में 12.42% मतदान दर्ज किया गया है। जबकि हल्द्वानी में दोपहर 12 बजे तक 31.99% मतदान हुआ है।

हल्द्वानी में जिले के चार ब्लॉकों—भीमताल, रामनगर, कोटाबाग और हल्द्वानी—में 13.5% मतदान हुआ। चंपावत जिले के टनकपुर के मनिहार गौठ प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर भी मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया, जहां दिव्यांग मतदाता भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। चंपावत और बाराकोट विकासखंडों में अब तक 13.92% मतदान दर्ज किया गया है।

मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो, इसके लिए नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं। चारों विकासखंडों में कुल 522 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है। प्रशासन ने 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 13 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।


Spread the love
Ad