Spread the love

हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे स्कूटी सवार दंपती और उनके बच्चों को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, गौलापार के नवाड़खेड़ा बागजाला निवासी कन्नू सिंह बिष्ट (उम्र 30 वर्ष) मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ स्कूटी से किच्छा जा रहे थे। वह अपने साले के घर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देने निकले थे। रास्ते में लालकुआं की दिशा में जा रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कन्नू सिंह की पत्नी और दोनों बच्चे स्कूटी से दूर जा गिरे, जबकि कन्नू सिंह ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love
Ad