Spread the love

नैनीताल। खनस्यू में बीते दिन जंगल में मिले नाबालिग लड़की के शव मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए लड़की की हत्या के मामले में उसके ही सगे भाई और गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक बीते माह 22 सितंबर को  शेर सिंह, पुत्र धरम सिंह, निवासी ग्राम कोटली थाना खनस्यू नैनीताल द्वारा थाना खनस्यू  में लिखित तहरीर देते हुए बताया की 17 सितंबर को उनकी पुत्री गीता ( 17) घर से पास के ही जंगल में मिट्टी लेने गई थी जिसके बाद वह घर वापस नही पहुंची।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना खनस्यू में FIR NO. 21/2023, धारा- 365 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक विजयपाल द्वारा सम्पादित की गयी। जिसके बाद पुलिस को 26 सितंबर को गुमशुदा गीता का शव ग्राम कोटली में बांज के पेड़ों के नीचे से बरामद हुआ।
जिसके बाद घटना के कुशल अनावरण के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी  द्वारा एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के दिशा निर्देशन व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी भवाली के कुशल पर्यवेक्षण में तीन अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला की गुमशुदा गीता का उसी गांव में रहने वाले 35 वर्षीय युवक त्रिलोक सिंह, पुत्र चंदन सिंह निवासी कोटली, खनस्यूं के मृतका गीता के साथ सम्बन्ध थे।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा


जिन्हे त्रिलोक की पत्नी ने मृतका गीता व अपने पति त्रिलोक को एक साथ में बैठे हुए देख लिया था जिसके बाद त्रिलोक की पत्नी, मृतका गीता व गीता की माँ के बीच बहस हुई। इस घटना से गीता का छोटा भाई काफी आक्रोशित हुआ और जब 17 सितंबर को गीता घर नही आयी तो वह उसे ढूंढने गया और वहा उसने अपनी बहन गीता के डुपट्टे से ही गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गयी और शव को वही झाड़ियों में छुपा दिया।
जिसके बाद गीता के भाई ने अगले दिन त्रिलोक सिंह के ऊपर दबाव बनाया कि यदि उसने मृतका गीता का शव घटनास्थल से कही और छुपाने में उसने साथ नही दिया तो वह  त्रिलोक को भी गीता की हत्या की साजिश में फंसा देगा इसके बाद दोनो ने मिलकर मृतका गीता के शव को घटनास्थल के पास ही बांज के पेड़ों के पास छुपा दिया।
जिसके बाद पुलिस ने एक्स्ट्रा ज्यूडिशियरी एविडेंस के आधार पर बीती 2 अक्टूबर को गीता की हत्या के मामले में उसके  16 वर्षीय नाबालिक भाई और मृतका गीता के शव को छिपाने में सहायता करने में सह अभियुक्त त्रिलोक सिंह कोटलिया पुत्र चंदन सिंह उम्र 35 वर्ष को पुलिस हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि घटना में सम्मिलित मृतका के भाई विधि विरुद्ध बालक को जे.जे. एक्ट के प्रविधानो के अनुसार उसके पिता/संरक्षक शेर सिंह को नियमानुसार रखा गया। जिन्हें सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस टीम में नितिन भवाली/ऑपरेशन जनपद नैनीताल,भुवन सिंह राणा थानाध्यक्ष खनस्यू, प्रभारी एसओजी राजवीर सिंह, मनोज नयाल थानाध्यक्ष बेतालघाट, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष वनभूलपुरा, कमित जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, एसआई मनीषा सिंह, हेड कांस्टेबल राजाराम, कांस्टेबल ललित आर्या, जयकिशन राणा,पान सिंह व विनोद यादव शामिल रहें।


Spread the love