Spread the love

नैनीताल जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। दीपा दर्मवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट को निर्वाचित घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद वोटों की गिनती तो देर रात को ही कर ली गई थी, लेकिन परिणामों की घोषणा पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी। गिनती के बाद सभी मतों को सुरक्षित रखा गया था। आज, मंगलवार को प्रशासन ने चुनाव परिणामों की औपचारिक घोषणा करते हुए विजेताओं के नाम सार्वजनिक किए।

 

इस चुनाव में दीपा दर्मवाल को अध्यक्ष पद पर जीत हासिल हुई, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट ने बाजी मारी।


Spread the love