Spread the love

हल्द्वानी के हीरानगर वार्ड संख्या 17 में आज नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग की भूमि पर शौचालय निर्माण का प्रस्ताव है। इस योजना को लेकर राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी।

इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने नगर निगम की जेसीबी पर पत्थर फेंक दिए, जिससे मशीन का शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके चलते फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोक दिया गया है।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर रखी हुई है और आवश्यक कदम उठाने की तैयारी कर रहा है।


Spread the love
Ad