Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है और 20 जून से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी राज्यभर में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए विशेष बारिश अलर्ट जारी किया गया है।

गढ़वाल मंडल के चमोली जिले में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है, जबकि कुमाऊं मंडल के नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भी तेज बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। बाकी जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

17 जुलाई: सभी जिलों में गरज के साथ वर्षा का अलर्ट।

18 जुलाई: नैनीताल, पौड़ी और बागेश्वर सहित पूरे राज्य में बारिश की चेतावनी।

19 से 21 जुलाई: पूरे उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के आसार।

लोगों को सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतें, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें।


Spread the love
Ad