Spread the love

देहरादून: प्रदेश में बारिश न होने की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड लोगों के लिए परेशानी बन गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ समय तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। पोस्ट-मॉनसून बारिश न होने के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर स्पष्ट दिख रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ रही है, वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते दिन के समय भी ठंड का अहसास होने लगा है, जबकि रात के न्यूनतम तापमान में कमी के कारण रात में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 26 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो देहरादून में नवंबर के महीने में औसतन 9.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन अभी तक वर्षा का आंकड़ा शून्य ही है। वहीं प्रदेश भर में औसतन 4.4 मिमी बारिश होती है, जो फिलहाल शून्य है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद ही सूखी ठंड से राहत मिल सकेगी।


Spread the love
Ad