Spread the love

भवाली नगर के वार्ड नंबर 4 में महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष जानकी आर्या की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का नेतृत्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने किया। आयोजन का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना और महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस बैठक में कमला देवी को सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा रिंकी आर्या को उपाध्यक्ष और सविता देवी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब महिलाएं जागरूक होकर सक्रिय रूप से भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना समय की आवश्यकता है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग का समुचित विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

उन्होंने कांग्रेस के इतिहास और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस सदैव सर्वधर्म समभाव और समावेशी सोच के साथ कार्य करती आई है और आगे भी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प रखती है।

सभा में वक्ताओं ने संविधान द्वारा महिलाओं को दिए गए अधिकारों का उल्लेख करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रेमा पांडे, उषा कनौजिया, कमला आर्य, सुमन देवी, कुमारी रचना, रिंकी आर्या, निर्मला देवी, सविता, पुष्पा तमटा, शोभा देवी, कल्पना, ममता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


Spread the love