Spread the love

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब कालाढूंगी रोड स्थित भाखड़ा पुल के पास नदी में एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जो घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी है। शुरुआती जांच में युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। हालांकि, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध नजर आ रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

वहीं, पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाल रही है, ताकि युवती की पहचान सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल मामला गंभीर बना हुआ है और जांच जारी है।


Spread the love
Ad