Spread the love

हल्द्वानी। शहर के सेंट थेरेसा स्कूल काठगोदाम काठगोदाम तथा हल्द्वानी क्षेत्र से जुड़े सभी क्रिश्चियन समुदाय के पादरियों, विश्वासियों तथा अनुयायियों ने एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। यह सभा मणिपुर मे हो रही बर्बरता पर शोक जताते हुए भविष्य की शांति के लिए रखी गयी।
फॉदर डैरिक पिंटो के संरक्षण में इस प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तथा फादर ग्रेगोरी एम. जी ने प्रार्थना के साथ सभा को आरंभ किया। संचालन पास्टर राजीव सक्सेना , पास्टर राकेश कुमार एवं पास्टर जेकब जूलियस ने अन्य कार्यक्रमों का संचालन किया।
सभी पास्टरों तथा चर्च के विश्वासियों ने भारत देश की उन्नति,शांति, सदभावना तथा नवचेतना के लिए भी प्रार्थना की।
ताकि भारतीय संविधान की गरिमा बनी रहे, आपसी भाईचारा विभिन्न समुदायों में बना रहे तथा महिलाओं के सम्मान और उत्थान में सभी भारतीयों का सहयोग रहे।
ऐसे ही गंभीर बिंदुओं के साथ हल्द्वानी तथा काठगोदाम के 35 चर्च के पास्टर और विश्वासी लोगों ने घुटनों पर बैठकर ईश्वर से प्रार्थना की। सभा का समापन रेव्ह. एच.पी. जोसेफ़ की प्रार्थना के द्वारा किया गया।

डेविड लूकस, आलोक नसकर, जिथिन सी मैथ्यू, शिबू थॉमस, सतीश कुमार, भानु रावत, आमी वाशा आदि उपस्थित रहे।
प्रार्थना सभा के दौरान आराधना के गीत सैंट टेरेसा गीत मंडली , ए.बी.सी. चर्च ग्रुप, तथा ए.जी. चर्च ग्रुप द्वारा गाये गये।
पास्टर राजीव सक्सेना ने मणिपुर कांड पर अत्यंत दुख प्रकट करते हुए कहा कि कलीसे जलाए जाने उनके सेवकों के मारे जान को मणिपुर सरकार, पुलिस व प्रशासन अगर समय रहते कदम उठा लेती तो इस घटना को होने से बचाया जा सकता था यह भारत के इतिहास में कंलक रहेगा।


Spread the love