Spread the love

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर नकदी और अहम दस्तावेज चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।

शिकायतकर्ता आनंद राज जोशी पुत्र रामदत्त जोशी, निवासी लालडाट बायपास रोड, शिवालिक विहार फेस नं. 1, थाना मुखानी, ने थाने में तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कार (UK06-G-0022) का शीशा तोड़कर ₹1500 नगद और आधार कार्ड चोरी कर लिया।

तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 143/25, धारा 305(c)/324(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच उप निरीक्षक रजनी आर्य को सौंपी गई।

जांच व गिरफ्तारी:
घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से एक संदिग्ध की पहचान हुई, जिसके आधार पर 13 जून 2025 को दीपू कश्यप पुत्र राकेश कश्यप (निवासी शिव शक्ति विहार, लालडाट रोड, थाना मुखानी) को मधुबन कॉलोनी, आरटीओ रोड से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

दीपू कश्यप निवासी: शिव शक्ति विहार, लालडाट रोड, थाना मुखानी, नैनीताल

पुलिस टीम: उप निरीक्षक रजनी आर्य

कांस्टेबल धीरज सुगड़ा

कांस्टेबल गोपाल दत्त

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

 


Spread the love