हरिद्वार में नाबालिग बेटी के यौन शोषण के मामले में पूर्व भाजपा नेता और उसके प्रेमी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने महिला नेता और उसके साथी सुमित पटवाल को जिला कारागार से रानीपुर कोतवाली लेकर आई।
एसआईटी की टीम दोनों से गहन पूछताछ करेगी और मथुरा तथा आगरा जाकर डिजिटल व दस्तावेजी साक्ष्य एकत्रित करेगी।
इससे पहले महिला नेता ने पुलिस रिमांड से पहले अपने पति पर आरोप लगाया था कि उन्हें फंसाया जा रहा है और इस पूरे विवाद का संबंध प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है।
