Spread the love

नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले गुरुवार को अचानक हुई फायरिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस गोलीबारी में एक ग्रामीण के पैर में गोली लग गई, जिसे तत्काल इलाज के लिए बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह हमला चुनाव प्रक्रिया में खलल डालने और माहौल बिगाड़ने की नीयत से किया गया है। घटना से आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चुनाव से ठीक पहले हुई इस हिंसक वारदात के चलते पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग दहशत में हैं और चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


Spread the love
Ad